Towards Excellence

(ISSN No. 0974-035X)
(An indexed refereed & peer-reviewed journal of higher education)
UGC-MALAVIYA MISSION TEACHER TRAINING CENTRE GUJARAT UNIVERSITY

गणित शिक्षण में मूर्त सामग्री आधारित खेलों का विश्लेषण

Authors:

Mamta Singhal

Abstract:

प्राथमिक कक्षाओं में गणित शिक्षण में खेलों तथा मूर्त सामग्री का अत्यधिक महत्व है  खेल के माध्यम से बच्चों को गणित न केवल रुचिकर लगता है, बल्कि इससे उन्हें गणित की संकल्पनाओं को समझने में भी मदद मिलती है।  गणित के खेल बच्चों को सक्रिय रूप से भाग लेने और किताबी ज्ञान को करके समझने का मौका देते हैं और धीरे धीरे उनमें गणितीय सोच का विकास करते हैं। इस पर्चे में भावी शिक्षकों द्वारा इस्तेमाल किये गये उन खेलों का उल्लेख किया गया है जिनमें कोई न कोई कमी या त्रुटि पायी गयी।गणित पढ़ाने के लिए उचित शिक्षण साम्रगी का चयन तथा सही उपयोग बहुत आवश्यक होता है , अन्यथा बच्चों में गलत या अधकचरी संकल्पनाएँ विकसित हो जाती हैं जो की आगे जाकर गणित के प्रति भय और उदासीनता को बढ़ावा दे सकती है। यह परचा बी.एल.एड.  प्रोग्राम की २० छात्राओं के साथ कियेशोध पर आधारित है।पर्चे का आधार इंटर्नशिप के दौरान बी.एल.एड. छात्राओं की कक्षाओं में उनके द्वाराबनायीं गयी खेल सामग्री तथा उसका प्रयोग है।इस पर्चे में इन खेलों की उपयोगिता तथा उनकी कमियों  पर चर्चा की गयी है ताकि भविष्य में ना केवल इन खेलों में बल्कि गणित से जुड़े अन्य खेलों में भी सुधार किया जा सके। खेलों के विश्लेषण  द्वारा, ना केवल चयन किये गए खेलों को सुधारने का मौका मिलेगा अपितु भविष्य में भी सही सामग्री और गतिविधियों के चुनाव पर बल दिया जायेगा |

Keywords:

गणित शिक्षण , खेल , मूर्त सामग्री

Vol & Issue:

VOL.13, ISSUE No.3, September 2021